चतरा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

चतरा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस कांड में शामिल तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

विजय शर्मा, चतरा : चतरा के इटखोरी थाना की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस कांड में शामिल गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद हुई है. गिरफ्तार लोगों के नाम है अमर भुइयां (पिता कारू भुइयां) ग्राम तेतुलिया भागलपुर कतरास जिला धनबाद, सचिन कुमार यादव (पिता शम्भू यादव) ग्राम कुबरी चौपारण, छोटन कुमार(पिता लेढो भुइयां)ग्राम डोइया चौपारण निवासी है.सभी को स्वास्थ्य जांच के बाद जेल भेज दिया गया.

क्या है पूरा मामला

घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि पांच मई की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे बघमुंडी गांव निवासी सोनू कुमार, पिता बासुदेव दांगी के ससुराल नगवां निवासी चेतो दांगी के घर के से दो बाइक की चोरी हो गई थी. घटना को लेकर उसने 6 मई को प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

ऐसे आये पुलिस की गिरफ्त में

चतरा पुलिस अधीक्षक विकास पांडेय के निर्देश पर पुलिस दल का गठन किया गया. उसके बाद छापामारी कर बाइक चोरों तक पहुंचा जा सका. मोटरसाइकिल की बरामदगी सरदारपुर के एक होटल तथा डोइया गांव से हुई है. जानकारी के अनुसार गिरोह के कुछ लोग फरार हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

Also Read: चतरा में 50 लाख का ब्राउन शुगर जब्त, दो सहायक पुलिस गिरफ्तार

कौन कौन सी बाइक हुई है बरामद :

जिन बाइक की बरामदगी हुई उनमें एक काला एवं लाल रंग का डीलक्स(JH 13F-5733), बिना नंबर वाला काला एवं सिल्वर रंग का डीलक्स, बिना नंबर वाला काला एवं लाल रंग का स्प्लेंडर प्लस, स्प्लेंडर प्लस (JH10CM-2976), लाल रंग का पल्सर(JH10BY-7651) है. छापामारी दल में थाना प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह, अवर निरीक्षक विजय कुमार सिंह समेत पुलिस बल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >