नियम विरुद्ध वाहन चलाने वाले कई लोगों का कटा चालान

सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया वाहन चेकिंग अभियानसिमरिया. सड़क सुरक्षा को लेकर मंगलवार को ब्लॉक मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान एमवीआई नीरज कुमार के नेतृत्व चलाया गया. इस दौरान दोपहिया, चार पहिया वाहनों की जांच की गयी. साथ ही वाहनों के कागजात व चालकों के लाइसेंस, हेमलेट, सीट बेल्ट की भी जांच की गयी. इस दौरान बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटा गया. एमवीआई ने बताया कि आये दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, इनमें सबसे ज्यादा घायल वैसे लोग हो रहे हैं, तो बिना हेलमेट लगाये दो पहिया वाहन चला रहे हैं. उन्होंने दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगा कर ही वाहन चलाने को कहा है.

ध्वजारोहण को लेकर भक्तिभाव से निकाली शोभायात्रा

गिद्धौर. बारीसाखी गांव के विश्वकर्मा टोला में बाबा विश्वकर्मा महायज्ञ के लिए ध्वजारोहण को लेकर शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा मुखिया सुमीरा कुमारी, महायज्ञ अध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा, प्रसादी पासवान, गोविंद कुमार दांगी के संयुक्त नेतृत्व में निकाली गयी. शोभायात्रा बाबा विश्वकर्मा मंदिर परिसर से निकलकर पूरे गांव का भ्रमण करती हुई पुनः बाबा विश्वकर्मा मंदिर परिसर पहुंची, जहां विधि-विधान से ध्वजारोहण किया. मौके पर दिनेश भारती, महायज्ञ उपाध्यक्ष गणेश ठाकुर, वासुदेव मिस्त्री, इंद्रदेव मिस्त्री, मनोज मिस्त्री, सीता राणा, सुनील कुमार राणा समेत कई शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >