भाजपा की निकली तिरंगा यात्रा, लगे देशभक्ति के नारे

भाजपा नगर मंडल की ओर से मंगलवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गयी.

चतरा. भाजपा नगर मंडल की ओर से मंगलवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. तिरंगा यात्रा फांसीहारी तालाब से शुरू हुई, जो अव्वल मुहल्ला, गुदरी बाजार, केशरी चौक, पुराना पेट्रोल पंप, जतराहीबाग, समाहरणालय होते हुए शहीद विनय भारती पार्क तक गयी. इस दौरान देशभक्ति का अद्भूत नजारा देखा गया. कार्यकर्ताओं भारत माता की जय.., वंदे मातरम के नारे लगाये. यात्रा का नेतृत्व मंडल महामंत्री अमित कुमार व नगर मंडल प्रभारी अशोक शर्मा ने किया. श्री शर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यह एक यात्रा नहीं, बल्कि एकता, सम्मान व संविधान में निहित आजादी के मूल्यों को याद दिलाने का संकल्प है. मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुजीत जायसवाल, विद्यासागर आर्य, युवा जिलाध्यक्ष सुमन सौरभ, भूपेंद्र मिश्रा, मनीष खंडेलवाल, कालीचरण यादव, सोनू अग्रवाल, शिवम ठाकुर समेत कई शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >