शहीद-ए-आजम भगत सिंह का 118वीं जयंती मनायी गयी

भाकपा माले जिला कमेटी द्वारा रविवार को गेरूवा मोड़ के पास शहीद-ए-आजम भगत सिंह का 118वीं जयंती मनायी गयी

चतरा. भाकपा माले जिला कमेटी द्वारा रविवार को गेरूवा मोड़ के पास शहीद-ए-आजम भगत सिंह का 118वीं जयंती मनायी गयी. उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया. साथ ही उनके बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया. इसके बाद जिला सचिव मनोज कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें आगामी 23 अक्तूबर को शहीद चिंतामणि यादव का 22वां शहादत दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. जिलेभर में वन भूमि पर निवास करने वाले वनवासियों को गोलबंद कर बड़ी आंदोलन की तैयारी करने का निर्णय लिया गया. श्री प्रजापति ने कहा कि जिले में भू माफिया व पदाधिकारियों की मिलीभगत से गरीबों की जमीन लूटा जा रहा है. अफसरशाही पर लगाम लगाने के लिए बहुत जल्द आंदोलन किया जायेगा. मौके पर सोनू भारती, मंजू देवी, शंकर कुमार, भोला भोगता, आशीष कुमार प्रजापति, अली इमाम, भुवनेश्वर भोगता, कमलेश गंझु, सुरेंद्र यादव, भावेश भोगता समेत अन्य उपस्थित थे. च..भगत सिंह की जयंती मनायी गयी चतरा. रामेश्वरलाल खंडेलवाल विद्या मंदिर में रविवार को भगत सिंह की जयंती मनायी गयी. प्रधानाचार्य राहुल कुमार सिंह ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस मौके पर शिक्षक मनोज कुमार यादव ने कहा कि भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को हुआ था. 13 अप्रैल 1919 को जालियावाबाग हत्याकांड हुई. जिससे प्रभावित होकर देश प्रेम की भावना व अंग्रेजों के प्रति घृणा कूट-कूट कर भर गया. विधानसभा में बम फेंकने के कारण उन्हें फांसी की सजा सुनायी गयी थी. उन्हें शहीद-ए-आजम भी कहा जाता है. मौके पर छात्र-छात्राओं ने कहानी, कविता व नाटक के माध्यम से उनका गुणगान किया. धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक अजय कुमार मिस्त्री ने किया. मौके पर कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >