बाइक ने वृद्ध को मारी टक्कर, रेफर

घायल की पहचान डुमरी गांव के सीताराम मिस्त्री के रूप में की गयी.

हंटरगंज. चतरा-डोभी मुख्य मार्ग स्थित डुमरी गांव के समीप शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल की पहचान डुमरी गांव के सीताराम मिस्त्री के रूप में की गयी. बताया गया कि सीताराम अपने घर के समीप सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गया मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. वृद्ध की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. दुर्घटना में वृद्ध के दोनों पैर बुरी तरह से जख्मी हो गये हैं.

बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम

हंटरगंज. बाल विवाह पर रोकथाम को लेकर शनिवार को कोलवा गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया. पीएलवी कुमार विवेक रंजन व सरयू यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों को बाल विवाह के दुष्प्रभाव की जानकारी दी गयी. बाल विवाह अधिनियम के बारे में बताया. कहा गया कि बाल विवाह समाज के लिए अभिशाप है. इससे बचने की जरूरत है. अभिभावकों को चाहिए कि कम उम्र में अपने बच्चों की शादी न करें. कम उम्र में विवाह होने पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >