एसआइआर विशेष कैंप का बीडीओ ने किया निरीक्षण

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर दिया जोर

: मतदाता सूची शुद्धिकरण पर दिया जोर सिमरिया़ बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद ने रविवार को प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष कैंपों का निरीक्षण किया़ इस दौरान उन्होंने कैंपों में चल रही मतदाता सूची शुद्धिकरण प्रक्रिया की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया़ बताया गया कि कैंपों में अनमैप्ड इलेक्टर की सूची मतदान केंद्रों पर प्रकाशित की जायेगी़ ऐसे मतदाता, जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है, लेकिन उनका घर का पता या लोकेशन मैप नहीं है, वे कैंप में पहुंचकर अपना विवरण सही करा सकते हैं. निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित नहीं रहना चाहिए. एसआइआर का मुख्य उद्देश्य शत-प्रतिशत शुद्ध मतदाता सूची तैयार करना है. कैंपों में नये मतदाताओं का नाम जोड़ने, नाम हटाने तथा संशोधन संबंधी आवेदन भी लिये जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >