जेसीबी मशीन से बैटरी व जीपीएस तार की चोरी, थाना में दिया आवेदन

थाना क्षेत्र के लुब्धिया गांव निवासी हरिनाथ यादव की जेसीबी मशीन से चोरों ने मंगलवार की रात बैटरी व जीपीएस का तार की चोरी कर ली.

गिद्धौर. थाना क्षेत्र के लुब्धिया गांव निवासी हरिनाथ यादव की जेसीबी मशीन से चोरों ने मंगलवार की रात बैटरी व जीपीएस का तार की चोरी कर ली. जिससे जेसीबी मालिक को 20 हजार का नुकसान हुआ है. इस संबंध में जेसीबी मालिक ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाना में आवेदन दिया है. बताया कि हर रोज की तरह घर के समीप जेसीबी मशीन लगा हुई थी. चोरों ने घर के दोनों तरफ का दरवाजा बाहर से बंद कर जेसीबी से बैटरी व जीपएस तार की चोरी कर फरार हो गया. अहले सुबह उठने पर दरवाजा बंद देख हल्ला करने पर आसपास के लोगों ने दरवाजा खोला. इसके बाद देखा तो जेसीबी से बैटरी व जीपीएस तार गायब है. बता दें कि थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक बढ़ा हुआ है. लगातार चोर चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं. पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किये जाने से चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है. चार दिन पूर्व ब्रहमपुर गांव निवासी आदित्य प्रसाद सोनी के घर से 19.50 लाख के सोने-चांदी के जेवरात व डेढ़ लाख नकद की चोरी हुई. उसी दिन बैंक ऑफ इंडिया शाखा गिद्धौर में एक महिला के पर्स काट कर नकद व अन्य जरूरी दस्तावेज की चोरी हो गयी. इस संबंध में थाना प्रभारी शिवा यादव ने कहा कि चोरो के विरुद्ध लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >