एसबीआइ शाखा में किया एटीएम का उदघाटन

टंडवा रोड स्थित एसबीआइ शाखा में मंगलवार को एटीएम मशीन का उदघाटन एसडीओ सन्नी राज ने फीता काटकर किया.

सिमरिया. टंडवा रोड स्थित एसबीआइ शाखा में मंगलवार को एटीएम मशीन का उदघाटन एसडीओ सन्नी राज ने फीता काटकर किया. मौके पर बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रसून कुमार व शाखा प्रबंधक आनंद कुमार केशव उपस्थित थे. एसडीओ ने कहा कि सिमरिया में एटीएम की आवश्यकता थी. एटीएम नहीं रहने से लोगो को पैसे की निकासी के लिए परेशानी होती थी. बैंक में पासबुक अपडेट के लिए मशीन लगायी गयी है. मशीन से ग्राहकों को पासबुक अपडेट कराने में सुविधा होगी. दुर्घटना बीमा के तहत प्रखंड के खपिया गांव निवासी स्व भोलेशंकर प्रसाद की पत्नी लीलावती देवी को 20 लाख का चेक दिया गया. एसबीआइ जनरल इंश्योरेंस के मैनेजर संदीप सिन्हा व सहायक प्रबंधक हेमंत राज ने बताया कि यह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा दुनिया का सबसे सस्ता बीमा है. इसमें 100 से लेकर 2000 तक के प्रीमियर में आप लाभ ले सकते हैं. यह बीमा फाइनेंशियल लॉस से आपको बचाता है. मौके पर सुधीर सिंह, संदीप कुमार साहू, आशीष कुमार, बैंक कर्मी उमाकांत यादव, बैंक सुरक्षा प्रहरी मोहन कुमार साहा, नवनीत कुमार, बीरेंद्र कुमार सहित बैंक कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >