मानू अध्ययन केंद्र में नामांकन बढ़ाने को लेकर सहायक क्षेत्रीय निदेशक ने किया दौरा

इटखोरी के भद्रकाली महाविद्यालय में स्थित मानू अध्ययन केंद्र में नामांकन बढ़ाने के लिए सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. उमर फारूक ने दौरा कर छात्रों को प्रेरित किया.

इटखोरी (चतरा): भद्रकाली महाविद्यालय में संचालित मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के अध्ययन केंद्र में नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से क्षेत्रीय कार्यालय रांची के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. उमर फारूक ने मंगलवार को महाविद्यालय का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय प्रबंधन और अध्ययन केंद्र के समन्वयकों के साथ बैठक की. उन्होंने नामांकन प्रक्रिया, विभिन्न पाठ्यक्रमों और दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी.

ये भी पढ़ें- 15 साल से नहीं बनी करमा-सदाफर सड़क, बारिश में गड्ढे बने जानलेवा, ग्रामीण परेशान

विद्यार्थियों को नामांकन के लिए किया प्रेरित

डॉ. उमर फारूक ने इटखोरी और चौपारण क्षेत्र में संचालित मदरसों तथा दो उच्च विद्यालयों का भी दौरा किया. उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी और अधिक से अधिक संख्या में नामांकन के लिए प्रेरित किया. उन्होंने दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से उच्च शिक्षा जारी रखने के अवसरों के बारे में भी विद्यार्थियों को बताया.

शिक्षक और छात्र-छात्राएं रहे मौजूद

मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दुलार ठाकुर, प्रो. ललित मोहन चौधरी, प्रो. सकेंद्र मिस्त्री, प्रो. जानकी प्रसाद दांगी, कंप्यूटर ऑपरेटर पुनीत राहुल चौरसिया, मानू के रांची कार्यालय के सहायक विजय कुमार पांडेय, मो. रफीक अंसारी, मो. हदीश अंसारी सहित शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >