Amit Shah Rally: सिमरिया में अमित शाह की हुंकार, कहा- मार्च 2026 तक कर देंगे पूरे देश से नक्सलवाद का सफाया, हेमंत सोरेन पर लगाया बड़ा आरोप

Amit Shah Rally: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चतरा के सिमरिया में एक चुनावी सभा के दौरान झारखंड सरकार पर जमकर हमला किया. उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर नक्सलवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के आधार पर दावा की एनडीए गठबंधन प्रदेश की 81 विधानसभा सीट में से कम से कम 52 सीट जीतेगा.

Amit Shah Rally: चतरा जिले के सिमरिया में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने एक चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन पर बड़ा हमला किया. शाह ने प्रदेश सरकार पर नक्सलवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद का सफाया कर देगी.

अमित शाह ने झारखंड में चुनाव जीतने का किया दावा

सिमरिया में सभा करते हुए अमित शाह ने कहा कि चुनाव के बाद एनडीए झारखंड में सरकार बनायेगा और दावा किया कि हाल में हुए लोकसभा चुनाव के आधार पर यह गठबंधन 81 विधानसभा सीट में से कम से कम 52 सीट जीतेगा. अमित शाह ने कहा कि हमने बीते पांच सालों में झारखंड से इस खतरे को उखाड़ फेंका है.

हेमंत सोरेन सरकार दलित विरोधी- अमित शाह

अमित शाह ने हेमंत सोरेन पर बड़ा हमला करने हुए इसे दलित विरोधी, आदिवासी विरोधी, गरीब विरोधी और युवा विरोधी सरकार करार दिया. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार को हटाने का समय है. शाह ने कहा कि यह सरकार राजनीतिक फायदे के लिए नक्सलवाद को बढ़ावा दे रही है.

जेल जाएंगे भ्रष्ट नेता- अमित शाह

अमित शाह ने अपनी चुनावी सभा में सोरेन सरकार पर गरीबों और आदिवासियों के लिए निर्धारित निधि को हड़पने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी के सत्ता में आने के बाद झारखंड के सभी भ्रष्ट नेताओं को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा. बता दें, झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होगा. मतगणना 23 नवंबर को होगी. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Jharkhand Election 2024: ‘घुसपैठियों को झारखंड से निकालेंगे बाहर’, बरकट्ठा में गरजे अमित शाह, सीएम हेमंत सोरेन पर लगाया तुष्टिकरण का आरोप

Jharkhand Election 2024: गढ़वा में 4 नवंबर को PM Modi भरेंगे हुंकार, जानिए क्या है व्यवस्था? देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >