निर्माण में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग

ग्रामीणों ने उपायुक्त से जांच कर गुणवत्ता पूर्ण सड़क बनाने की मांग की है.

सिमरिया. बगरा-रांची मुख्य पथ निर्माण में अनियमितता बरती गयी है. बनने के दो सप्ताह भी नहीं हुए, सड़क उखड़ना शुरू हो गया. इसकी गुणवत्ता की पोल खुलने लगी है. यह आरोप ग्रामीण ने लगाया है. ग्रामीणों ने उपायुक्त से जांच कर गुणवत्ता पूर्ण सड़क बनाने की मांग की है.

नगवां में नौ दिवसीय महायज्ञ 19 से

इटखोरी. नगवां में नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ सह श्री दुर्गा देवी, हनुमत प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान 19 फरवरी से शुरू होगा. 27 फरवरी तक चलने वाले इस महायज्ञ की तैयारी शुरू कर दी गयी है. महायज्ञ को ग्रामीणों में उत्साह है. यज्ञशाला का निर्माण किया जा रहा है. पहले दिन कलश यात्रा निकाली जायेगी.

चौकीदारों को चार माह से नहीं मिल रहा है वेतन

जोरी. वशिष्ठ नगर थाना में कार्यरत दिगवार व चौकीदारों को चार माह से वेतन नहीं मिला है. वेतन नहीं मिलने से उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गयी है. परिवार के भरण पोषण में कठिनाई उत्पन्न हो रही है. चौकीदारों का कहना है कि वह अल्प वेतनभोगी कर्मचारी हैं और दिन-रात अपने दायित्वों के निर्वहन में लगे रहते हैं. ऐसे में समय पर वेतन भुगतान नहीं होने से परेशानी हो रही है. उपायुक्त से वेतन भुगतान की मांग की है. आवेदन की प्रतिलिपि हंटरगंज सीओ को दी है. मांग करने वालों में चौकीदार यदुनंदन पासवान, प्रदीप पासवान, छोटू कुमार, हरदयाल महतो, संजय कुमार पासवान, मोहम्मद शमीम अंसारी तथा दिगवार रीना देवी सहित अन्य शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >