चतरा. जैक मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में अल-फलाह ट्यूशन सेंटर का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा. ट्यूशन से 71 विद्यार्थियों ने परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें सभी अच्छे अंक से सफल रहे. रहनुमा परवीन व पीयूष कुमार 86.8 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, फलक अली ने 85.6 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा, मो नाज़िम खान ने 81.6 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा, जोया परवीन 81.2 प्रतिशत अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया. इसके अलावा शायका परवीन, नगीना अफरीदी, शगुफ्ता परवीन, सदफ नाज़, मो फैसल, अलीशा परवीन, गुलफशा परवीन , दीपांशु राणा समेत अन्य ने अच्छे अंक प्राप्त किये. ट्यूशन के डायरेक्टर मो अमजद अंसारी, शिक्षक ओम प्रकाश राणा व मो अनवर अशरफ ने विद्यार्थियों को बधाई दी.
अल-फलाह ट्यूशन सेंटर का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत
ट्यूशन से 71 विद्यार्थियों ने परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें सभी अच्छे अंक से सफल रहे.
