रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष बने अखिलेश

रामनवमी धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया.

सिमरिया. प्रखंड के युवा हिंद क्लब रामनवमी पूजा समिति खपिया पगार के सदस्यों की बैठक सोमवार को अंतु प्रसाद साहू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में रामनवमी पूजा समिति का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष अखिलेश कुमार, सचिव संजय कुमार, कोषाध्यक्ष टिंकू कुमार, उपाध्यक्ष त्रिदेव कुमार, नारायण कुमार, उपसचिव रेणु कुमार को बनाया गया. जबकि रवींद्र कुमार, राजेश कुमार और परमेश्वर यादव को संयोजक बनाया गया. वहीं कार्यकारिणी के 21 सदस्य बनाये गये. बैठक में रामनवमी धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया. दसवीं की रात झांकी जुलूस निकाल कर सिमरिया चौक पर शस्त्र चालन का प्रदर्शन करने का भी निर्णय लिया. बैठक में पूजा समिति के सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >