हत्या का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

सदर पुलिस ने हत्या के आरोपी मलिया गांव निवासी प्रमोद भोगता को गिरफ्तार कर लिया.

चतरा. सदर पुलिस ने हत्या के आरोपी मलिया गांव निवासी प्रमोद भोगता को गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि 13 अक्तूबर की सुबह ब्रह्मणा पंचायत के मलिया गांव में चोरी के आरोप में सत्यम कुमार की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी थी. इस संबंध में मृतक के पिता किशुनपुर मुहल्ला निवासी ब्रह्मदेव साहू ने चार नामजद व 30-40 अज्ञात पर मामला दर्ज कराया था. तब से मुख्य अभियुक्त प्रमोद फरार चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर उसे हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया. उसकी गिरफ्तारी पुलिस अवर निरीक्षक मो शमी अंसारी ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >