एनडीपीएस एक्ट का फरार अभियुक्त गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त बीरेंद्र गंझू (पिता राजदेव गंझू) टेगम गांव का रहने वाला है.

कुंदा. पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर एनडीपीएस एक्ट के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त बीरेंद्र गंझू (पिता राजदेव गंझू) टेगम गांव का रहने वाला है. थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह ने वह कई माह से फरार चल रहा था. सूचना के आधार पर छापामारी अभियान चला कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. छापामारी टीम में थाना प्रभारी व पुलिस के कई जवान शामिल थे.

मूसलधार बारिश से मोहने नदी का जलस्तर बढ़ा

इटखोरी. जेठ महीना गर्मी पड़ती है. अधिकतर नदी, तालाब व कुएं सूख जाते हैं, लेकिन इस वर्ष अचानक मौसम बदलने से गर्मी भी गायब हो गयी व नदियों का जल स्तर बढ़ गया है. सोमवार की शाम हुई मूसलधार बारिश से मौसम सुहाना हो गया तथा सूखी नदियों में पानी भर गया. मोहाने नदी का जल स्तर बढ़ गया. नदी का पानी तेज धार के साथ बह रहा है. खेतों में भी जल जमाव हो गया है. इटखोरी बाजार में मीडिल स्कूल के पास सड़क पर काफी पानी जमा हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >