बहन की शादी कार्ड बांटने जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

भोंदल नगीन दाहा पुल के पास वाहन ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी

हंटरगंज. हंटरगंज-चतरा मुख्य मार्ग स्थित भोंदल नगीन दाहा पुल के पास रविवार की देर शाम एक वाहन ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान रोशन भुईयां (26) पिता राजेंद्र भुईयां के रूप में की गयी, जो केदली कला पंचायत के गोखाना गांव का रहने वाला था. आसपास के लोगो ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रभात कुमार दल बल के साथ वहां पहुंचे और युवक को उठा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. रोशन बाइक से जोरी अपनी ममेरी बहन की शादी कार्ड बांटने जा रहा था. सोमवार को सदर अस्पताल चतरा में पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया. मुखिया अशोक यादव, पूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष वकील खान, पूर्व मुखिया अनिल सिंह, रुपू यादव, प्रदीप गुप्ता, कृष्ण कुमार सिंह मृतक के घर पहुंच कर घटना पर दुख व्यक्त किया. हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया. वह अपने घर का इकलौता कमाऊ युवक था. वह अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >