चतरा में 92 साल का बुजुर्ग व्यक्ति लगा रहा वृद्धा पेंशन की गुहार लेकिन आश्वासन छोड़कर आज तक मिला कुछ नहीं

उन्होंने कई बार प्रखंड कार्यालय में आधार कार्ड, पहचान पत्र, पासबुक की छायाप्रति व वृद्धावस्था पेंशन का फॉर्म जमा किया है. उन्होंने बताया कि सभी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं. पेंशन नहीं मिलने से जीवनयापन करने में दिक्कत हो रही है.

हंटरगंज. नावाडीह गांव के 92 वर्षीय गिरधारी साव को आजतक वृद्धावस्था पेंशन का लाभ नहीं मिला. प्रधानमंत्री आवास भी नहीं मिला है. गिरधारी 10 साल से मुखिया व प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट रहे हैंं, लेकिन आज तक कोई लाभ नहीं मिला.

उन्होंने कई बार प्रखंड कार्यालय में आधार कार्ड, पहचान पत्र, पासबुक की छायाप्रति व वृद्धावस्था पेंशन का फॉर्म जमा किया है. उन्होंने बताया कि सभी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं. पेंशन नहीं मिलने से जीवनयापन करने में दिक्कत हो रही है.

गिरधारी साव ने कहा कि उनका पोता अमरनाथ साव उर्फ मन्ना गया में मजदूरी कर हमारा भरण पोषण कर रहा है. उन्होंने उपायुक्त से वृद्धावस्था पेंशन व पीएम आवास दिलाने की मांग की. उन्होंने कहा है कि हुजूर 92 साल उम्र होय गेलक है, अब कब पेंशन देबे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >