86 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण

प्रखंड के अलग-अलग 86 छात्र-छात्राओं को साइकिल दी गयी. इनमें ओबीसी व अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थी थे. साइकिल मिलने से सभी विद्यार्थी काफी खुश थे.

इटखोरी. प्रखंड के अलग-अलग 86 छात्र-छात्राओं को साइकिल दी गयी. इनमें ओबीसी व अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थी थे. साइकिल मिलने से सभी विद्यार्थी काफी खुश थे. विद्यार्थियों ने कहा कि हमलोगों को स्कूल जाने में काफी समय लगता था, अब निर्धारित समय से पहले स्कूल पहुंच सकेंगे. समय की बचत होगी. मौके पर बीपीओ दीपक मेहरा ने अपनी उपस्थिति में साइकिल का वितरण कराया. मुखिया ने किया अबुआ आवास का गृह प्रवेश हंटरगंज. प्रखंड के डुमरी कला पंचायत में झारखंड स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरा होने पर बुधवार को झारखंड सरकार के महत्वकांक्षी योजना अबुआ आवास का गृह प्रवेश किया गया. मुखिया साधना सिंह ने पूजा पाठ व फीता काट कर अबुआ आवास का उदघाटन किया. इस मौके पर मुखिया ने उपस्थित लोगों को राज्य सरकार द्वारा संचालित महत्वकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी. साथ ही लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया. मौके पर जिप सदस्य सुरेश पासवान, विधायक प्रतिनिधि अनुज कुमार सिंह, समाजसेवी पिंटू सिंह, उप मुखिया रजिया परवीन, पंसस कृष्ण यादव, पंचायत सचिव आनंद कुमार, पिंटू कुमार साव, सरदार करणजीत सिंह, विकास सिंह, राहुल कुमार, कमलेश कुमार दास, रोशन कुमार सिंह के अलावा कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >