एनएसयूआई का 55वां स्थापना दिवस मनाया गया

इस दौरान एनएसयूआई का ध्वज फहराया गया.

चतरा. कांग्रेस जिला कार्यालय में गुरुवार को नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) का 55वां स्थापना दिवस मनाया गया. इस दौरान एनएसयूआई का ध्वज फहराया गया. स्थापना दिवस एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष हर्षित चित्रांश के निर्देश पर नगर अध्यक्ष चिंटू कुमार के नेतृत्व में मनाया गया. सभी ने संगठन को मजबूत बनाने व छात्र हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया. इसके बाद स्कूली बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री कॉपी, पेन व चॉकलेट का वितरण किया गया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि एनएसयूआई छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हमेशा संघर्षशील रही है. छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहती है. मौके पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमित कुमार, एनएसयूआई जिला महासचिव अनुज कुमार, जिला उपाध्यक्ष सौरभ कुमार, सचिव विकास कुमार, युवा कांग्रेस चतरा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राहुल कुमार, आनंद कुमार, मुन्ना यादव समेत कई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >