#JharkhandAssemblyPolls : चतरा विधानसभा में आखिरी दिन कुल 10 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

चतरा : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन था. आखिरी दिन पहले चरण के लिए चतरा विधानसभा में कुल 10 उम्‍मीदवारों ने अपना-अपना नामांकन पत्र भरा. जिसमें भाजपा के जनार्दन पासवान, जेवीएम के तिलेश्वर राम, राजद के सत्यानन्द भोक्ता, जदयू के केदार भुइयां, बीएसपी के गौतम रविदास, सीपीआई […]

चतरा : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन था. आखिरी दिन पहले चरण के लिए चतरा विधानसभा में कुल 10 उम्‍मीदवारों ने अपना-अपना नामांकन पत्र भरा.

जिसमें भाजपा के जनार्दन पासवान, जेवीएम के तिलेश्वर राम, राजद के सत्यानन्द भोक्ता, जदयू के केदार भुइयां, बीएसपी के गौतम रविदास, सीपीआई के नरेश भारती, निर्दलीय के रूप में संदीप कुमार और कृष्ण रविदास ने नामांकन पत्र भरा. वहीं नागरिक अधिकार पार्टी के कौलेश्वर सिंह और बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी की ‘हम’ से मनोज भुईंया ने भी आज आखिरी दिन अपना नामांकन भरा.

गौरतलब हो कि पहले चरण में झारखंड के 6 जिलों के 13 विधानसभा में मतदान 30 नवंबर को होना है. आज नामांकन की आखिरी तिथि थी और नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख 16 नवंबर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >