युवक व युवती को साथ ले गयी यूपी पुलिस

गिद्धौर : अपहरण के एक मामले की पड़ताल के लिये यूपी पुलिस सोमवार को गिद्धौर पहुंची. यहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से यूपी के बाराबांकी जिला के सतरिखा थाना क्षेत्र की एक युवती व गिद्धौर गांव के एक युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी. इस संबंध में वहां के पुलिस पदाधिकारी ने बताया […]

गिद्धौर : अपहरण के एक मामले की पड़ताल के लिये यूपी पुलिस सोमवार को गिद्धौर पहुंची. यहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से यूपी के बाराबांकी जिला के सतरिखा थाना क्षेत्र की एक युवती व गिद्धौर गांव के एक युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी.

इस संबंध में वहां के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि सतरिखा थाना में युवती के पिता ने एक माह पूर्व अपनी पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज कराया था. मामले के तहकीकात के क्रम में युवती के गिद्धौर में होने की जानकारी मिली. गिद्धौर गांव के पांडेयटोला निवासी राजेंद्र दांगी के पुत्र रिशू कुमार व यूपी की युवती के बीच फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी. युवती अपने प्रेमी से मिलने गिद्धौर पहुंच गयी थी. ग्रामीणों ने दोनों
की सहमति से एक माह पूर्व शादी करा दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >