चतरा : वन भूमि से कब्जा हटाने पहुंची टीम पर हमला

चतरा : चतरा में शनिवार को वनभूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंचे वनकर्मियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. इसमें सात वनकर्मी और होमगार्ड के दो जवान घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. घटना शनिवार सुबह आठ बजे सदर थाना क्षेत्र के डाढा गांव में हुई. वनकर्मियों पर हमला करनेवाले 12 […]

चतरा : चतरा में शनिवार को वनभूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंचे वनकर्मियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. इसमें सात वनकर्मी और होमगार्ड के दो जवान घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. घटना शनिवार सुबह आठ बजे सदर थाना क्षेत्र के डाढा गांव में हुई. वनकर्मियों पर हमला करनेवाले 12 लोगों की पहचान कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.
लोगों ने विभाग के दो वाहनों पर ईंट-पत्थर से हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया. वनपाल प्रभात कुमार के नेतृत्व में डाढा गांव में वन भूमि पर बन रहे मकान को हटाने के लिए एक टीम पहुंची. जैसे ही टीम ने मकान ध्वस्त करना शुरू किया. बड़ी संख्या में महिला-पुरुष हाथों में लाठी-डंडे लिए टीम पर हमला कर दिया. करीब एक घंटे तक ग्रामीण टीम पर हमला करते रहे.
रेंजर अजय कुमार ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व ग्रामीणों को वन भूमि पर बन रहे मकान को हटाने को कहा गया था. जब ग्रामीण नहीं माने तो टीम वहां पहुंच कर वन भूमि से अतिक्रमण हटाना शुरू किया. इतने में ग्रामीण उग्र हो गये और लाठी डंडे के साथ वहां पहुंच कर पथराव कर दिया. उन्होंने घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दी.
12 पर नामजद मामला दर्जः गांव के गेंदर भुइयां, धनेशी भुइयां, लखन भुइयां, कुनिया भुइयां, विनोद भुइयां, राहुल भुइयां, मंटू भुइयां, सकेंद्र भुइयां, रहीसी भुइयां, महेशी भुइयां, गणेशी भुइयां, कामेश्वर भुइयां को नामजद व 50-60 अज्ञात महिला-पुरुष के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >