कान्हाचट्टी : प्रखंड के जशपुर गांव में गुरुवार को सरहुल मिलन समारोह का आयोजन का आयोजन किया गया. इसमें जशपुर, सिशियातरी, केंदुवासहोर, लुतूदाग, कुराग, रोपनीटांड़ के अलावा कटकमसांडी व हजारीबाग जिले के लोग शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत गांव के पाहन द्वारा सरना स्थल में विधिवत पूजा अर्चना कर की गयी. मुख्य अतिथि विधायक जयप्रकाश सिंह भोगता व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अरुण सिंह शामिल हुए. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विधायक को माला पहना कर स्वागत किया. विधायक ने इस तरह के आयोजन पर समाज के लोगों को बधाई दी.
कहा कि खरवार समाज की संस्कृति को बचाये रखने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आज के दौर में लोग अपनी संस्कृति भूलते जा रहे है. विधायक ने संस्कृति को बचाने की बात कही. उन्होंने सरना स्थल का सौंदर्यीकरण विधायक मद से कराने का आश्वासन दिया. श्री भोगता ने कहा कि कार्यक्रम से समाज के लोगों को एकजुटता बनी रहती है.
उन्होंने मुख्यमंत्री आशीर्वाद कृषि योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए क्षेत्र के किसानों को लाभ उठाने को कहा. इस दौरान विधायक समेत अन्य ने मांदर की थाप पर थिरकते रहें. संचालन सरना समिति के सचिव नरेश सिंह खरवार ने किया. मौके पर समिति के अध्यक्ष सिकंदर सिंह खरवार, सच्चिदानंद सिंह, शिव कुमार चौबे, विधायक प्रतिनिधि नागेश्वर शर्मा, चौपारण प्रखंड अध्यक्ष रामावतार सिंह खरवार, चंदवा के रामभजन सिंह खरवार, विनय कुमार सिंह, त्रिलोकी दांगी, विजय सिंह, महावीर मंडल, राजू सिंह खरवार, सीताराम सिंह खरवार, संतोष सिंह खरवार, चुरामन सिंह खरवार उपस्थित थे.
