बाइक पर सवार भाई की मौत, बहन घायल, रेफर

इटखोरी : पीतिज डाक बंगला के पास बाइक व बाराती वाहन गौतम बस (जेएच-13बी-2826) के बीच टक्कर हो गयी. इसमें बाइक चालक दारीदाग निवासी मेघराज यादव (25) की मौत हो गयी, जबकि बाइक पर बैठी उसकी फुफेरी बहन शारदा देवी (पति- रमेश यादव), ग्राम- लारा, थाना- राजपुर निवासी गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल […]

इटखोरी : पीतिज डाक बंगला के पास बाइक व बाराती वाहन गौतम बस (जेएच-13बी-2826) के बीच टक्कर हो गयी. इसमें बाइक चालक दारीदाग निवासी मेघराज यादव (25) की मौत हो गयी, जबकि बाइक पर बैठी उसकी फुफेरी बहन शारदा देवी (पति- रमेश यादव), ग्राम- लारा, थाना- राजपुर निवासी गंभीर रूप से घायल हो गयी.

घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया, उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. यह घटना मंगलवार के दिन के एक बजे की है. पुलिस ने बस व उसके चालक सुरेश यादव ग्राम- गंधरिया निवासी को हिरासत में लिया है. जानकारी के अनुसार मेघराज यादव अपनी बहन के साथ पीतिज जा रहा था, तभी घटना घटी. बाराती वाहन चतरा डाढ़ा से इटखोरी आ रहा था. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >