इंटर साइंस में चतरा की बबली कुमारी और इटखोरी की रिया शर्मा बनी जिला टॉपर

चतरा : जैक द्वारा आयोजित इंटर विज्ञान की परीक्षा में दो छात्राओं ने जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है. चतरा कॉलेज चतरा की छात्रा बबली कुमारी व केबी हाई स्कूल इटखोरी की छात्रा रिया शर्मा संयुक्त रूप से 405 अंक लाकर जिला टॉपर बनी हैं. बबली बैजनाथ साव की पुत्री है, जबकि रिया […]

चतरा : जैक द्वारा आयोजित इंटर विज्ञान की परीक्षा में दो छात्राओं ने जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है. चतरा कॉलेज चतरा की छात्रा बबली कुमारी व केबी हाई स्कूल इटखोरी की छात्रा रिया शर्मा संयुक्त रूप से 405 अंक लाकर जिला टॉपर बनी हैं. बबली बैजनाथ साव की पुत्री है, जबकि रिया अशोक कुमार ठाकुर की पुत्री है.

इधर, जिला टॉप टेन में 403 अंक के साथ चतरा कॉलेज चतरा के रवि कुमार गुप्ता दूसरा, 400 अंक के साथ उपेंद्रनाथ वर्मा कॉलेज की रोशनी कुमारी तीसरी व 397 अंक के साथ आरडीएस कॉलेज के अशजद शमीम चौथा स्थान प्राप्त किया है. टॉप टेन में पांचवें स्थान पर चतरा कॉलेज चतरा की छात्रा शिल्पी कुमारी 396, एसएस प्लस टू हाई स्कूल सिमरिया का मनोज कुमार 395 अंक के साथ छठे, उपेंद्रनाथ वर्मा इंटर कॉलेज के राकेश कुमार, चतरा कॉलेज चतरा के रंजन कुमार व एसएस प्लस टू हाई स्कूल सिमरिया के अमरजीत कुमार ने संयुक्त रूप से 393 अंक लाकर सातवें स्थान पर रहें. भद्रकाली इंटर कॉलेज का रवि रंजन कुमार आठवें व उपेंद्रनाथ वर्मा कॉलेज की छात्रा प्रिया कुमारी 391 अंक लाकर नौवें स्थान पर रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >