डीडीसी ने पदाधिकारियों को दिये कई निर्देश

चतरा : डीआरडीए प्रशिक्षण भवन में शनिवार को डीडीसी मुरली मनोहर प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें आकांक्षी जिला के लिए निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति व रूर्बन मिशन से संबंधित चर्चा की गयी. डीडीसी ने कृषि विभाग के पदाधिकारी को मार्केटिंग स्ट्रेटजी बनाने को कहा. साथ ही फूड प्रोसेसिंग पर जोर देने की बात […]

चतरा : डीआरडीए प्रशिक्षण भवन में शनिवार को डीडीसी मुरली मनोहर प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें आकांक्षी जिला के लिए निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति व रूर्बन मिशन से संबंधित चर्चा की गयी. डीडीसी ने कृषि विभाग के पदाधिकारी को मार्केटिंग स्ट्रेटजी बनाने को कहा. साथ ही फूड प्रोसेसिंग पर जोर देने की बात कही. उन्होंने जिला पशुपालन पदाधिकारी समेत अन्य विभाग के पदाधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये, ताकि आकांक्षी जिला निर्माण के साथ रैंकिंग में सुधार हो सके. रूर्बन मिशन के तहत एग्रो मार्ट, डीपीआर बनाने पर भी चर्चा की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >