गर्मी बढ़ते ही गहराने लगा पेयजल संकट

गिद्धौर : गर्मी बढ़ते ही प्रखंड में पेयजल का संकट उत्पन्न होने लगा है. ग्रामीणों के साथ-साथ मवेशियों व जंगली जानवरों को भी समस्या से जूझना पड़ रहा है. पानी के लिए लोग इधर-उधर भटकते देखे जा रहे हैं. नदी-नाले सूख चुके हैं. कुछ जगहों पर ग्रामीण नदी में चुआं बनाकर पानी का जुगाड़ कर […]

गिद्धौर : गर्मी बढ़ते ही प्रखंड में पेयजल का संकट उत्पन्न होने लगा है. ग्रामीणों के साथ-साथ मवेशियों व जंगली जानवरों को भी समस्या से जूझना पड़ रहा है. पानी के लिए लोग इधर-उधर भटकते देखे जा रहे हैं. नदी-नाले सूख चुके हैं. कुछ जगहों पर ग्रामीण नदी में चुआं बनाकर पानी का जुगाड़ कर रहे हैं.

भूमिगत जलस्तर नीचे चले जाने के कारण कई कुएं व चापानल सूख चुके है. प्रखंड के कई गांव में पानी की समस्या गहराने लगी है. कई विद्यालयो में चापानल खराब पड़ा है. इसके कारण मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में भी परेशानी हो रही है. गर्मी में पेयजल की समस्या से निबटने वाली सरकारी योजनाएं गर्मी में लोगों का साथ छोड़ रही है. मनरेगा से बनाये अधिकांश तालाब, डोभा, दो माह पूर्व ही सूख चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >