कोबना में रात्रि चौपाल सह आंबेडकर परिचर्चा

मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक सह समाजसेवी रवींद्र कुमार रवि शामिल हुए.

हंटरगंज. प्रखंड के कोबना में बुधवार को रात्रि चौपाल सह आंबेडकर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक सह समाजसेवी रवींद्र कुमार रवि शामिल हुए. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की ही देन है कि भारत में शोषित, पीड़ित, दलित, अभिवंचित, पिछड़े व गरीब वर्ग को समान अधिकार मिला है. उन्हीं के संविधान के कारण आज लोग आजादी से जिंदगी जी रहे हैं. इस मौके पर राजू दास, सुनील कुमार दास, अरुण कुमार दास, संतोष कुमार पासवान, रामस्वरूप दास, छोटू दास, आलोक शर्मा के अलावा कई उपस्थित थे.

बाइक ने वृद्ध को मारी टक्कर, मौत

प्रतापपुर. थाना क्षेत्र के कौरा-घोरीघाट स्थित रामपुर गांव में बाइक के धक्के से एक वृद्ध की मौत हो गयी, जिनकी पहचान राजपुर गांव निवासी कृष्णा प्रजापति के रूप में हुई. परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम वे सड़क पार कर रहे थे. इस दौरान कौरा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. आनन फानन में स्थानीय अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >