चतरा संसदीय सीट के लिए शांतिपूर्ण हुआ मतदान,18,299 लोगों ने डाले वोट

गिद्धौर : चतरा संसदीय सीट के लिये प्रखंड के 18,299 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. यहां 65 प्रतिशत मतदान हुआ है. सबसे अधिक 79 प्रतिशत वोट बूथ संख्या 190 पर, जबकि सबसे कम 54 प्रतिशत वोट बूथ संख्या 165 पर पड़ा. मतदान के लिये युवाओं से लेकर बुजुर्गों में उत्साह चरम पर दिखा. […]

गिद्धौर : चतरा संसदीय सीट के लिये प्रखंड के 18,299 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. यहां 65 प्रतिशत मतदान हुआ है. सबसे अधिक 79 प्रतिशत वोट बूथ संख्या 190 पर, जबकि सबसे कम 54 प्रतिशत वोट बूथ संख्या 165 पर पड़ा. मतदान के लिये युवाओं से लेकर बुजुर्गों में उत्साह चरम पर दिखा.

बूथ संख्या 137 व 184 पर इवीएम में तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण आधे घंटे विलंब से मतदान शुरू हो पाया. प्रखंड में शांतिपूर्ण व व्यवस्थित तरीके से चुनाव को लेकर पुख्ता तैयारी की गयी थी. मतदान कर्मियों की सहूलियत के लिए प्रखंड को दो जोन में बांट कर पांच सेक्टर बनाया गया था. मॉडल बूथ मतदाताओं के आकर्षण का केंद्र बने थे. मतदान केंद्रों का जायजा लेने उत्तरी छोटानागपुर के आयुक्त विमल व चुनाव ऑब्जर्वर भी पहुंचे.
गिद्धौर व द्वारी के मॉडल बूथों के अलावे गांगुपर, बॉय के अलावे आधे दर्जन बूथों का निरीक्षण किया. पुख्ता तैयारी के लिये जिला प्रशासन की सराहना की.चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने में बीडीओ पूनम कुजूर, थाना प्रभारी सचिन कुमार दास, जोनल अफसर मोहनचंद गुप्ता, सेक्टर मजिस्ट्रेट किस्तू पिण्डलिकरो शेखर, लोकेश कुमार, दिनेश कुमार सिंह, अशोक कुमार दास, जयशंकर प्रसाद ने अहम भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >