दिव्यांगों को मतदान के प्रति किया जागरूक

हंटरगंज : प्रखंड में शनिवार को दिव्यांगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए चलाये जा रहे अभियान को लेकर सीओ मिथिलेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. संचालन जिले के दिव्यांग मतदाता के ब्रांड अंबेस्टर सुजीत कुमार बियोगी ने किया. बैठक में प्रखंड के कई गांव के दिव्यांग मतदाता शामिल हुए. इस दौरान […]

हंटरगंज : प्रखंड में शनिवार को दिव्यांगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए चलाये जा रहे अभियान को लेकर सीओ मिथिलेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. संचालन जिले के दिव्यांग मतदाता के ब्रांड अंबेस्टर सुजीत कुमार बियोगी ने किया. बैठक में प्रखंड के कई गांव के दिव्यांग मतदाता शामिल हुए. इस दौरान दिव्यांगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया गया. सीओ ने दिव्यांगों को मतदान केंद्रों पर मतदान के दौरान उन्हें मिलने वाले विशेष सुविधाओं से अवगत कराया.

वहीं श्री बियोगी ने इस बार शत प्रतिशत दिव्यांगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया. इवीएम व वीवीपैट से वोट देने की जानकारी दी गयी. साथ ही शत प्रतिशत मतदान को लेकर शपथ दिलायी गयी. इस दौरान झारखंड सरकार के राज्य निःशक्तता आयुक्त सतीश चंद्र प्रखंड पहुंच कर दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >