सवारी गाड़ी ने टेंपो में मारी टक्कर, चार घायल

हंटरगंज : कौलेश्वरी मार्ग स्थित कोबना गांव के समीप रविवार देर शाम खड़े टेंपो में सवारी गाड़ी ने धक्का मार दिया.हादसे में चार लोग घायल हो गये. घायलों में वृंदावन आमस गांव निवासी नीलम कुमारी, आशा कुमारी, रेखा देवी व राजेश ठाकुर शामिल हैं. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गया […]

हंटरगंज : कौलेश्वरी मार्ग स्थित कोबना गांव के समीप रविवार देर शाम खड़े टेंपो में सवारी गाड़ी ने धक्का मार दिया.हादसे में चार लोग घायल हो गये.

घायलों में वृंदावन आमस गांव निवासी नीलम कुमारी, आशा कुमारी, रेखा देवी व राजेश ठाकुर शामिल हैं. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. पुलिस ने सवारी गाड़ी को जब्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार उक्त सभी लोग कौलेश्वरी से मुंडन संस्कार करा कर अपने घर लौट रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >