कुंदा : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को तीन घराें से 17.5 किलो गीला अफीम बरामद किया है. एसडीपीओ सौरभ कुमार के निर्देश पर अंचल पुलिस निरीक्षक जीड़ी मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने तीनों घरों में छापेमारी कर डब्बे में छुपा कर रखे अफीम को बरामद किया.
पुलिस निरीक्षक ने बताया कि कुंदा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी मदन साव के घर से सात किलो चार सौ ग्राम, प्रतापपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी बैजनाथ साव के घर से पांच किलो नौ सौ ग्राम व अरविंद भारती के घर से चार किलो दो सौ ग्राम गीला अफीम बरामद किया गया. उक्त तीनों लोग पुलिस के गिरफ्त से बाहर है. उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया.
