चार पेटी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

हंटरगंज : पुलिस ने सोमवार को शराब लदे वाहन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पंडरी गांव के संतोष कुमार को उसके घर से एक टाटा सूमो पर लदी शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा. संतोष के भाई मुकेश कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है. वाहन में चार पेटी अंग्रेजी शराब लदी […]

हंटरगंज : पुलिस ने सोमवार को शराब लदे वाहन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पंडरी गांव के संतोष कुमार को उसके घर से एक टाटा सूमो पर लदी शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा. संतोष के भाई मुकेश कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है. वाहन में चार पेटी अंग्रेजी शराब लदी थी. शराब तस्करी के लिए बिहार ले जाया जा रहा था. दोनों भाई वारंटी भी हैं. छापामारी का नेतृत्व एएसआइ संजय शर्मा कर रहे थे. दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. थाना प्रभारी हंसे उरांव ने बताया कि क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब के धंधे को बंद किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >