चिकित्सकों की बहाली के लिए साक्षात्कार

होटल में लूटपाट करते हथियार के साथ एक पकड़ाया सिमरिया : थाना क्षेत्र के बगरा मोड़ स्थित कारू लाइन होटल में शुक्रवार की रात लूटपाट कर रहे एक लुटेरे को होटल मालिक ने ग्रामीणों के सहयोग से धर दबोचा. बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया. लुटेरों की संख्या चार थी. तीन भागने में […]

होटल में लूटपाट करते हथियार के साथ एक पकड़ाया

सिमरिया : थाना क्षेत्र के बगरा मोड़ स्थित कारू लाइन होटल में शुक्रवार की रात लूटपाट कर रहे एक लुटेरे को होटल मालिक ने ग्रामीणों के सहयोग से धर दबोचा. बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया. लुटेरों की संख्या चार थी. तीन भागने में सफल रहा.
लूटपाट के दौरान लुटेरों ने एक राउंड गोली भी चलायी जो होटल मालिक को छूते हुए निकल गयी. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने लुटेरे को पकड़ कर उसी जम कर पिटाई कर दी. ग्रामीणों की पिटाई से घायल लुटेरे का रेफरल अस्पताल में इलाज किया गया. गिरफ्तार लुटेरा बालूमाथ थाना क्षेत्र के बारीआतु टोला अंबाडीह निवासी दिनेश पासवान उर्फ दीनू है.
पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस व एक मोबाइल फोन बरामद किया है. घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है. इस संबंध में होटल मालिक पिपराडीह निवासी अमित प्रसाद के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. होटल मालिक ने बताया कि रात लगभग 11.30 बजे अचानक चार लुटेरे आ धमके और छोटे भाई की कनपट्टी में देसी कट्टा सटाकर पैसा मांगने लगे.
पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी. लुटेरों ने काउंटर से 13 हजार पांच सौ रुपए निकाल लिये. इसके बाद और पैसों की मांग की. साहस दिखाते हुए चार में से दो लुटेरों को दबोचा. इस क्रम में एक लुटेरे ने मुझ पर गोली भी चला दी, जिससे बाल-बाल बचा. इस दौरान 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लुटेरे को अपने कब्जे में ले लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >