चतरा : जैन मंदिर से अष्टधातु की तीन प्रतिमाएं चोरी

हंटरगंज : प्रखंड के गोदोबार गांव स्थित जैन मंदिर सह भदीलपुर तीर्थ स्थल से रविवार की रात तीन प्रतिमाओं की चोरी हो गयी. चोर मंदिर में स्थापित भगवान शीतलनाथ, शांतिनाथ व सिद्ध चक्र जी का अष्टधातु की प्राचीन प्रतिमा उखाड़ कर ले गये है. इसके अलावा चोरों ने मंदिर में लगी दानपेटी को भी चुरा […]

हंटरगंज : प्रखंड के गोदोबार गांव स्थित जैन मंदिर सह भदीलपुर तीर्थ स्थल से रविवार की रात तीन प्रतिमाओं की चोरी हो गयी. चोर मंदिर में स्थापित भगवान शीतलनाथ, शांतिनाथ व सिद्ध चक्र जी का अष्टधातु की प्राचीन प्रतिमा उखाड़ कर ले गये है. इसके अलावा चोरों ने मंदिर में लगी दानपेटी को भी चुरा ली है.

घटना की जानकारी सोमवार की सुबह मंदिर परिसर के प्रबंधक नीरज कुमार वैद्य को हुई. श्री वैद्य जब सुबह पांच बजे मंदिर दर्शन के लिये गये मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था. दूसरे दरवाजे का भी ताला टूटा हुआ था. मंदिर में स्थापित तीनों प्रतिमाएं गायब थी. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >