तालाब में नहाने गया युवक, हादसे का हुआ शिकार.. जानें फिर क्या हुआ

जैंतगढ़ के आसनपाट गांव में तालाब में नहाते समय युवक की डूबने से मौत हो गई। फायर डिपार्टमेंट ने 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला।

जैंतगढ़. बैरिया थाने के आसनपाट दीपासाई गांव स्थित तालाब में बुधवार को नहाते समय गहरे पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान आसनपाट दीपासाई निवासी ब्रह्मानंद नायक के रूप में हुई है. गुरूवार सुबह काफी मशक्कत के बाद फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारियों और पुलिस ने तालाब से शव निकाल कर क्योंझर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया.

जानकारी के अनुसार मृतक खेत से काम कर शाम करीब छह बजे नहाने के लिए तालाब गया था. नहाने के दौरान उसका पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया. जिससे डूबने से उसकी मौत हो गयी.

देर रात तक हुई तालाशी

स्थानीय लोगों ने 112 पर डायल कर पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही बैरिया थाना के पुलिस और झुमपुरा फायर डिपार्टमेंट के कर्मी मौके पर पहुंची. स्थानीय युवक और फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारी तालाब में उतरे और तलाशी ली. काफी देर तक तलाशी के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला.

रात होने के कारण फायर डिपार्टमेंट के कर्मियेां ने तलाशी का काम रोक दिया था. गुरूवार सुबह फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारियों ने फिर से काफी देर तक तालाब में तलाशी ली और युवक का शव बरामद किया. बैरिया थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर पुलिस ने घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md Nadeem

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >