चाईबासा. टोंटो थानांतर्गत सुइअंबा गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर 35 वर्षीय महिला जीरा मुंडरी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली. जीरा मुंडरी सुइअ़बा गांव निवासी हरीश मुंडरी की पत्नी थी. जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम को घरेलू विवाद से नाराज होकर महिला जीरा मुंडरी ने कीटनाशक खा लिया. उसकी तबीयत बिगड़ने पर रात को उसकी मौत हो गयी. रविवार को घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. विलंब से जानकारी मिलने के कारण पुलिस गांव पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया. सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया.
घरेलू विवाद में महिला ने कीटनाशक खाकर दी जान
चाईबासा के सुइअंबा गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर 35 वर्षीय महिला ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

घरेलू विवाद में महिला ने कीटनाशक खाकर दी जान