घरेलू विवाद में महिला ने कीटनाशक खाकर की आत्महत्या

चाईबासा के सुइअंबा गांव में पारिवारिक कलह से परेशान 35 वर्षीय महिला ने कीटनाशक खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा।

प्रतिनिधि, चाईबासा टोंटो थाना अंतर्गत सुइअंबा गांव में पारिवारिक कल से तंग आकर एक 35 वर्षीय महिला जीरा मुंडरी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली. मृतका जीरा मुंडरी सुइअ़बा गांव निवासी हरीश मुंडरी की पत्नी थी. जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को घरेलू विवाद से नाराज होकर महिला जीरा मुंडरी ने कीटनाशक खा लिया.जहां उसकी तबीयत बिगड़ने पर रात को ही उसकी मौत हो गयी.रविवार को घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. विलंब से जानकारी मिलने के कारण पुलिस गांव पहुंची इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया. सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bhagirathi Mahato

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >