एफसीआई गोदाम में ऐसा क्या चल रहा है कि ग्रामीणों ने दे दी आंदोलन की चेतावनी

चाईबासा के पंड्रासाली स्थित एफसीआई गोदाम में लौह अयस्क और कोयले की अवैध लोडिंग-अनलोडिंग के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। प्रशासन से जांच की मांग की।

चाईबासा : खुटपानी प्रखंड के मडकोबेड़ा गांव में रविवार को हुई बैठक में ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया. ग्रामीणों ने पंड्रासाली स्थित एफसीआई गोदाम में कथित रूप से चल रहे लौह अयस्क और कोयला की लोडिंग-अनलोडिंग के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग की है. लोगों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि मामले की जांच कर कार्रवाई नहीं की गई, तो जनआंदोलन शुरू किया जाएगा.

ग्रामीणों की बैठक में उठा बड़ा सवाल

ग्रामीण मुंडा कमल किशोर हेंब्रम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. बैठक में पंड्रासाली स्थित एफसीआई गोदाम में कथित रूप से चल रही गतिविधियों पर गंभीर चिंता जताई गई. ग्रामीणों का कहना है कि जिस जमीन पर एफसीआई गोदाम का निर्माण किया गया है, उसका उद्देश्य चावल का भंडारण करना था. ऐसे में वहां लौह अयस्क और कोयले की लोडिंग-अनलोडिंग किए जाने के आरोप कई सवाल खड़े कर रहे हैं.

कार्रवाई नहीं हुई तो होगा जनआंदोलन

बैठक में ग्रामीणों ने प्रशासन से कथित अवैध गतिविधियों को तत्काल बंद कराने की मांग की. उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो क्षेत्र के लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. बैठक में विजय सिंह बानरा, नारायण बानरा, बिरसिंह हेंब्रम, मधुसूदन बानरा, रेंगो पुरती, सकरी दोंगो, अशोक मुंडारी, घनश्याम बानरा और साधु हो समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >