Chaibasa News : गुवासाई को हराकर कल्याण नगर की टीम चैंपियन

गुवा : हिरजीहाटिंग के कारो कुंज मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन

गुवा.गुवा के हिरजीहाटिंग स्थित कारो कुंज फुटबॉल मैदान में दो दिवसीय नॉक आउट फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ. फाइनल मैच अंडर-15 ब्वॉयज कल्याण नगर की टीम बनाम चुन्नू-मुन्नू गुवासाई की टीम के बीच खेला गया. पूरा खेल बहुत ही रोमांचक रहा. खेल के मध्यांतर तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पायी थी. मध्यांतर के बाद अंडर-15 ब्वॉयज कल्याण नगर टीम ने खेल के अंतिम दौर में चुन्नू मुन्नू गुवासाई टीम को एक गोल दागकर खिताब पर कब्जा जमा लिया. खेल के अंत में विजेता टीम को युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी व पूर्वी पंचायत समिति सदस्य भादो टोप्पो ने ट्रॉफी व नगद 20 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया.

उपविजेता टीम को ट्रॉफी संग नकद 15 हजार मिला

वहीं, उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ नगद 15 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया. पूरे खेल में रेफरी चुन्नू सिंह, लाइनमैन राकेश दास व कुणाल पान व कमेंटेटर सुशील पूर्ति का सराहनीय योगदान रहा. मौके पर कुंभकरण सामंता, महेश आचार्या, मिन्नाराम तानी, मंगल लकड़ा, सुशील पूर्ति, बिजय बुकरु, अर्जुन सुरीन, आकाश सुरीन, संदीप लंका, सुप्रीत किसान, महावीर सोलंकी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >