Chaibasa News : चक्रधरपुर : रेलवे ट्रैक पर हाथियों के आने से आधा घंटे तक रुकीं छह ट्रेनें

कालुंगा-कांसबहाल रेलखंड के अप, डाउन व थर्ड लाइन पर पहुंचे हाथी

चक्रधरपुर. चक्रधरपुर रेल मंडल के हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग स्थित एलीफेंट जोन में बुधवार को कालुंगा-कांशबहाल के बीच हाथियों का रेलवे ट्रैक पर अचानक आ जाने से रेलवे परिचालन करीब आधा घंटे तक बाधित रहा. एहतियात के तौर पर शाम साढ़े छह बजे से सुबह साढ़े छह बजे तक रेलखंड में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ट्रेनों को चलाया गया. जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को रेल मंडल के कालुंगा-कांशबहाल रेलखंड के अप, डाउन व थर्ड लाइन पर हाथी विचरण कर रहे था. इस दौरान शाम 7.30 बजे हाथियों ने कालुंगा-कांशबहाल के बीच 428 /18-20 लेवल क्रोसिंग गेट के बूम को क्षतिग्रस्त कर दिया. जिससे रेलवे ने करीब आधे घंटे तक दोनों ओर से ट्रेनों का परिचालन रोक दिया. हाथियों का झूंड रेलवे ट्रैक से हटते ही रेलवे ने ट्रेनों का परिचालन शुरू किया. रेलवे हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी रख रही है.

अप व डाउन लाइन की 6 ट्रेनें रोकी गयीं :

रेलवे ट्रैक पर हाथियों का विचरण होने से अप व डाउन दोनों ओर की 3-3 ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों में रोका गया. हाथियों को सुरक्षित रेलवे ट्रैक पार कराया गया.

– अप लाइन पर :

कालुंगा में 08538 पटना-विशाखापटनम स्पेशल, राउरकेला में 18175 हटिया-झारसुगुड़ा मेमू, के केबिन में 13351 धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस

– डाउन लाइन पर :

राजगांगपुर में 18126 पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस, सोनाखान में 18478 योगनगरी -पुरी उत्कल एक्सप्रेस, धारुवाडीही में 22840 भुवनेश्वर-राउरकेला इंटरसिटी एक्सप्रेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >