नकटी डैम में शौचालय निर्माण एक वर्ष से अधूरा, 13 लाख की योजना लटकी, संवेदक कर रहा है मनमानी : बसंती पुरती

पश्चिमी सिंहभूम के नकटी डैम में 13 लाख की लागत से बन रहा शौचालय एक साल बाद भी अधूरा है। बसंती पुरती ने संवेदक की मनमानी पर जताई कड़ी नाराजगी।

बंदगांव: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड स्थित नकटी डैम पर्यटन स्थल पर पर्यटकों की सुविधा के लिए स्वीकृत महिला एवं पुरुष शौचालय निर्माण कार्य एक वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी अधूरा पड़ा है.जिसका निरीक्षण जीप सदस्य बसंती पूर्ति ने किया.उन्होंने कहा 15वें वित्त आयोग की लगभग 13 लाख रुपये की लागत वाली इस योजना के पूरा नहीं होने से पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, चाईबासा द्वारा यह कार्य रॉयल होम्स, चक्रधरपुर को सौंपा गया था. निर्धारित समय के अनुसार निर्माण तीन माह में पूरा होना था, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी कार्य अधूरा है. निर्माण स्थल पर विभागीय नियमों के अनुरूप सिटीजन इंफॉर्मेशन बोर्ड भी नहीं लगाया गया है, जिससे योजना की लागत, अवधि और अन्य जानकारी सार्वजनिक नहीं हो सकी है.इस मामले पर जिला परिषद सदस्य बसंती पुरती ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पर्यटन स्थल पर शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा का लंबे समय तक अधूरा रहना विभागीय लापरवाही और संवेदक की मनमानी का उदाहरण है. उन्होंने कहा कि 13 लाख रुपये की योजना को समय पर पूरा नहीं कर पाना गंभीर मामला है.विभाग को तत्काल स्थल का निरीक्षण कर संवेदक की जवाबदेही तय करनी चाहिए.यदि शीघ्र कार्य पूरा नहीं होता है तो संवेदक को डिबार कर शेष निर्माण किसी अन्य एजेंसी से कराया जाए.स्थानीय ग्रामीणों और पर्यटकों ने भी जिला प्रशासन से मामले की जांच कर शीघ्र निर्माण पूरा कराने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anil tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >