Chaibasa News : पश्चिमी सिंहभूम के डीएमएफटी फंड में लूट मची : बड़कुंवर

गुजरात की कंपनी को बिना निविदा के 890 प्राइमरी स्कूलों को मॉडल बनाने के लिए दिये गये 40 करोड़ रुपये

चाईबासा. पूर्व मंत्री व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में डीएमएफटी फंड के दुरुपयोग, मनमाना खर्च, लूट व भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. श्री गागराई बुधवार को अपने आवासीय कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे. श्री गागराई ने कहा कि डीएमएफटी फंड से 890 प्राइमरी स्कूलों को मॉडल गवर्मेंट प्राइमरी स्कूल बनाने के लिए 40 करोड़ रुपये से अधिक का काम गुजरात के सिलवासा की कंपनी को दिया गया. स्कूलों में टीचर टेबल, टीचर चेयर, फर्स्ट एड बॉक्स, डस्टबिन, स्पोर्ट्स किट, टॉयफुल लर्निंग बेंच की आपूर्ति करनी है. इसकी निविदा कब और किस अखबार में निकाली गयी थी, इसका कोई अता-पता नहीं है. उन्होंने कहा कि न तो विभाग का पीएल अकाउंट है, न इंजीनियरिंग सेल. इसके बावजूद जिला योजना विभाग को कार्यकारी एजेंसी कैसे और क्यों बनाया गया, यह बड़ा सवाल है. श्री गागराई ने कहा कि जिला में पहले से विकास योजनाओं में घूसखोरी और कमीशन खोरी से ठेकेदार त्रस्त हैं. निविदा होने के महीनों बाद कमीशनखोरी के चक्कर में न एग्रीमेंट हो रहा है और न ठेकेदारों का भुगतान हो रहा है. सिर्फ उनके भुगतान की संचिका अफसरों की टेबल की शोभा बढ़ा रही हैं. श्री गागराई ने जिला प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की. जांच नहीं होने पर वे न्यायालय जाएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >