Chaibasa News : ट्रैक्टर गबन के तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल

्रैक्टर का फर्जी नंबर बनाकर पंजाब, हरियाणा व चेन्नई बेच देते थे

मझगांव. मझगांव पुलिस ने ट्रैक्टर गबन के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बीते दिनों चाईबासा बड़ी बाजार निवासी तबरेज अंसारी व शेख जहीरूद्दीन एवं शेरु अंसारी चांडिल थाना क्षेत्र के कदमडीहा निवासी ने मिलकर मझगांव थाना क्षेत्र, कुमारडुंगी थाना क्षेत्र, जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र, जामदा थाना क्षेत्र के लोगों से लीज के नाम पर डाला सहित ट्रैक्टर 18-19 हजार में ले रहे थे. इन लोगों ने अलग-अलग थाना क्षेत्र के 50 से अधिक ट्रैक्टर लीज के नाम पर लिये थे. आरोपियों ने पहले तो ट्रैक्टर मालिकों को मासिक भुगतान करते आ रहे थे, लेकिन बीते महीने से लोगों को भुगतान करना बंद कर दिया. तब से वाहन मालिकों ने आरोपियों का खोजबीन करने लगे. बीते शुक्रवार को सूचना मिली कि चाईबासा निवासी तबरेज अंसारी और शेख जहीरूद्दीन चाईबासा में है तब ट्रैक्टर मालिकों ने दोनों आरोपियों को सदर थाना चाईबासा ले गये. पुलिस ने आरोपियों को कस्टडी में लेकर मामला का उद्वेदन करवाया. आरोपियों ने स्वीकार किया कि हम लोग लीज के नाम पर अलग-अलग थाना क्षेत्र के लोगों से ट्रैक्टर लिए और नये ट्रैक्टर के इंजन नंबर को पंच टापा से इंजन नंबर मिटाकर पंचिंग मशीन से दोबारा फर्जी नंबर बनाते थे. फिर उसे पंजाब, हरियाणा व चेन्नई आदि शहरों में भेज देते थे. मजगांव थाना क्षेत्र के ट्रैक्टर मालिकों ने मजगांव थाना में 23 ट्रैक्टरों का मामला दर्ज करवाया है. मझगांव थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह ने तीनों आरोपियों को कस्टडी में लेने के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul pathak

अतुल पाठक ने दून ग्लोबल यूनिवर्सिटी, देहरादून से मास्टर डिग्री पूरी की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव है. पिछले दो वर्षों से वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और कोल्हान क्षेत्र की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के साथ काम करने का अनुभव है. स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें क्रिकेट में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >