तांतनगर. तांतनगर ओपी क्षेत्र के गंजिया गांव को नशामुक्त करने के लिए शराब की अवैध बिक्री बंद करने का अल्टीमेटम दिया गया था. इसके तहत ग्रामीणों ने मंगलवार को हजारों लीटर महुआ शराब को नष्ट कर दिया. ग्रामीण मुंडा पतोर अल्डा व सेवानिवृत्त सैनिक अंकल अल्डा के नेतृत्व में तीन दर्जन से अधिक महिला-पुरुष एकत्रित हुए. इसमें महिला समिति के सदस्य शामिल हुए. चेतावनी के बावजूद शराब बेच रहे लोगों के घर-घर जाकर हजारों लीटर महुआ शराब नष्ट किया दिया.
गौरतलब हो कि ग्रामीणों ने बीते रविवार को ग्रामीण मुंडा की अध्यक्षता में बैठक कर गांव को नशामुक्त बनाने का ग्रामीण व महिला समिति ने बीड़ा उठाया था. बैठक के बाद बिक्री कर रहे लोगों के घर जाकर चेतावनी दी थी.गांव को नशामुक्त बनाने को लेकर उत्साहित हैं ग्रामीण
गांव को नशामुक्त करने को लेकर ग्रामीण उत्साहित हैं. नशामुक्ति अभियान में शामिल होकर सहयोग कर रहे हैं. ग्रामीणों का मानना है कि गांव में शराब बिक्री से बच्चे व युवा गलत रास्ते पर जा रहे थे. हाल में सेवानिवृत्त हो कर आये पूर्व सैनिक ने ग्रामीणों ने उनको आवाज उठाने के लिए आगे किया. अभियान में पतोर अल्डा, अंकल अल्डा राकेश अल्डा, अंकल, नजीर अल्डा, दिलीप अल्डा मथुरा अल्डा, पिंकू चातर, लाल अल्डा, रश्मी अल्डा, संजू अल्डा, जेमा अल्डा, जयंती अल्डा, हरिश चातर, बाल अल्डा, बाबलू अल्डा, सोमवारी अल्डा, महेश चातर आदि शामिल रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
