Chaibasa News : ढीपा में बन रहे स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण में गड़बड़ी, काम रोका गया

55.5 लाख रुपये की लागत स्वास्थ्य भवन का निर्माण चल रहा है

मनोहरपुर.

मनोहरपुर प्रखंड के ढीपा गांव में जिला परिषद की ओर से 55.5 लाख रुपये से बन रहे स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन में गड़बड़ी सामने आयी है. बुधवार की शाम मनोहरपुर भाग-1 के जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश महतो ने निरीक्षण किया. उन्होंने निर्माण में गड़बड़ी देख काम बंद करने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि बिना शिलान्यास के काम शुरू किया गया है. प्राक्कलन के अनुरूप काम नहीं हो रहा है. लोकल कंपनी का छड़ लगाया जा रहा है. भवन के 5 पिलरों में 16 मिमी की बजाय 12 मिमी का छड़ लगाया जा रहा है. प्राक्कलन में 16 और 12 मिमी का छड़ मिलाकर लगाना है. पिलर के नीचे 12 की जगह 10 मिमी की जाली लगायी गयी है. वे इसकी शिकायत डीसी से करते हुए जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करेंगे. जानकारी के मुताबिक, योजना के संवेदक अविनाश सिरका हैं. विभाग के कनीय अभियंता पार्थ सतपथी ने कहा कि योजना का हाल में एग्रीमेंट हुआ है. डिजाइन के अनुसार 12 और 16 मिमी के छड़ का प्रयोग किया जाना है. संवेदक को जरूरी दिशा- निर्देश दिये गये हैं. जिप सदस्य से मिली जानकारी के अनुसार कार्य संतोषजनक नहीं है. ऐसे में काम को रोकने को कह दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >