Chaibasa News : स्टंट करते हुए युवक ने अधेड़ को धक्का मारा, गयी जान

कुमारडुंगी के दिकू बालकांड के रहने वाले थे मिलू नायक

मझगांव. कुमारडुंगी के दिकू बालकांड गांव निवासी मिलू नायक (54) को रविवार शाम करीब 6 बजे तेज रफ्तार बाइक सवार ने धक्का मार दिया. इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मिलू नायक अपने घर से निकले थे. वे मझगांव हाटगम्हरिया सड़क के किनारे खड़े थे. उसी समय हाटगम्हरिया गांव के गाड़ासाई निवासी तीन युवक दो बाइक पर तेज रफ्तार से स्टंट करते हुए अपने घर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार ने मिलू नायक को धक्का मार दिया. इसमें मिलू के हाथ-पैर टूट गये और छाती में गंभीर चोट लगी. धक्का मारने के बाद बाइक सवार भीड़ से बचकर फरार हो गया, जबकि उसके दोनों साथी घटनास्थल पर ही थे.

नोवामुंडी : बाइक स्किड करने से तीन युवक घायल

कोटगढ़-जगन्नाथपुर मुख्य मार्ग पर दानाउली के निकट रविवार देर शाम में बाइक स्किड करने से उस पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. टाटा स्टील एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को टाटा स्टील अस्पताल नोवामुंडी में भर्ती कराया गया. घायलों में सोनाराम मुंडा (32) को गंभीर चोट लगी है. जबकि प्रवीण गोप (28) और रवींद्र गोप (26) के हाथ-पैर में चोट लगी है. थाना प्रभारी नयन सिंह ने बताया कि बाइक स्किड करने से तीनों घायल हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >