Chaibasa News : खाट पर सो रही महिला को सांप ने काटा, मौत

मंझारी. सांप काटने पर परिजनों ने करायी झाड़-फूंक

स्थिति बिगड़ने के बाद ले गये अस्पताल

प्रतिनिधि, चाईबासा

मंझारी थाना के भगाबिला गांव में 25 वर्षीय महिला की सांप के काटने से मौत हो गयी. परिजनों ने महिला पालो बानरा को इलाज के लिए शनिवार सुबह सदर अस्पताल लाया, जहां इलाज के दौरान शाम को उसकी मौत हो गयी. रविवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया. मृतका पालो बानरा, भगाबिला गांव निवासी रासिका बिरुवा की पत्नी थी. उसके तीन बच्चे हैं.

बच्चे के साथ खटिया पर सोयी थी पालो

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात पालो बानरा अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे के साथ घर के अंदर खाट पर सो रही थी. उसी दौरान एक सांप ने उसके पैर में काट लिया. जब महिला को तेज दर्द हुआ, तो उसने लाइट जलाकर देखा कि खाट के नीचे सांप रेंग रहा है. उसने तुरंत परिजनों को इसकी जानकारी दी.

परिजनों ने करायी झाड़-फूंक

परिजनों ने ओझा बुलाकर झाड़-फूंक और पूजा-पाठ कराया, लेकिन महिला की तबीयत लगातार बिगड़ती गयी. अंततः शनिवार को उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन शाम को उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >