बड़बिल. बड़बिल के बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती कांड में शामिल एक आरोपी रविवार को पुलिस एनकाउंटर में गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी पहचान बिहार के पटना के पिपरा क्षेत्र निवासी सिपु कुमार (45) के रूप में हुई. पुलिस उसे बिहार से गिरफ्तार कर रविवार को सीमावर्ती टांकुरा जंगल में ले गयी थी. वहां पुलिस को बताया कि उसने सोना छिपाकर कहां रखा है. लेकिन मौके पर आरोपी ने भागने की कोशिश की और वहां छिपाकर रखे पिस्तौल निकाल कर पुलिस पर फायरिंग कर दी. इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, तो गोली आरोपी सिपु के दाहिने पैर में लगी. इसके बाद उसे तत्काल बड़बिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद केंदुझर जिला मुख्य अस्पताल रेफर कर दिया गया है. सिपु को शनिवार को पटना से गिरफ्तार कर लाने के बाद पूछताछ में उसने पुलिस के समक्ष डकैती की हुई सोना टंकुरा जंगल और डकैती कांड में इस्तेमाल बाइक नोवामुंडी में छिपा रखने की बात कही थी. पुलिस को नोवामुंडी से बाइक मिल गयी लेकिन टंकुरा जंगल में सोना निकालने के दौरान आरोपी ने पिस्टल निकाल कर दो राउंड पुलिस पर फायरिंग कर दी . इस एनकाउंटर में सब-इंस्पेक्टर बरूदा प्रसन्न साहू और अमित कुमार महाराणा शामिल थे. आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल जब्त की गयी है. पुलिस के अनुसार, सिपु ओडिशा, बिहार व झारखंड में हत्या, डकैती और रंगदारी जैसे कई मामलों में शामिल रहा है और लंबे समय से फरार था.
Chaibasa News : सोना बरामदगी के दौरान मुठभेड़पैर में गोली लगने से आरोपी घायल
आरोपी पर ओडिशा, बिहार और झारखंड में हत्या, डकैती और रंगदारी जैसे कई मामले दर्ज

Chaibasa News : सोना बरामदगी के दौरान मुठभेड़पैर में गोली लगने से आरोपी घायल