Chaibasa News : लिफ्ट देने के बहाने अपहरण, चलती बाइक से कूदी 10 साल की बच्ची

मनोहरपुर की बिटिया ने साहस दिखा सुरक्षित घर वापसी की

मनोहरपुर. मनोहरपुर थाना क्षेत्र के डोंगाकाटा में मंगलवार की रात अज्ञात बाइक सवार ने 10 वर्षीय बच्ची का अपहरण का प्रयास किया. साहसी बच्ची ने चलती बाइक से छलांग लगाकर खुद को बचा लिया. बाइक से कूदने के कारण बच्ची के हाथों में चोट आयी है. वह जख्मी हो गयी है. घटना की सूचना मनोहरपुर पुलिस को दी गयी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश और छानबीन शुरू कर दी है. बच्ची ने बताया कि वह मनोहरपुर शहरी क्षेत्र से पैदल अपने घर डोंगाकाटा लौट रही थी. इसी दौरान रास्ते में एक बाइक सवार युवक रुका. उसे घर तक छोड़ने का झांसा देकर बाइक पर बैठा लिया. बच्ची का घर आया, तो युवक ने बाइक रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी. आगे की ओर भागने लगा. युवक की हरकतों से बच्ची को खतरे का अहसास हुआ. उसने बिना डरे चलती बाइक से छलांग लगा दी और जोर-जोर से शोर मचाने लगी. बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत जमा हो गये. लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपी बाइक सवार अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. सूचना मिलते ही बच्ची की मां भी मौके पर पहुंची, जो बाजार में सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करती है.

क्षेत्र में दहशत, जल्द गिरफ्तारी की मांग

इस दुस्साहसिक घटना के बाद मनोहरपुर में भय का माहौल बना हुआ है. स्थानीय लोग पुलिस से मांग कर रहे हैं कि क्षेत्र में गश्त बढ़ायी जाये और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >